For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs CSK: जायसवाल-दुबे की फिफ्टी के सामने बेकार गई ऋतुराज की शतकीय पारी, चेन्नई को 7 विकेट से हराया

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 47वां मैच अबुधाबी के मैदान पर खेला गया जहां पर फैन्स एक नहीं बल्कि 3 भारतीय युवा खिलाड़ियों की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने का मौका मिला। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गये इस मैच में धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 101) की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिये पहले यश्सवी जायसवाल (50) और फिर शिवम दुबे ने अपने आईपीएल करियर का अर्धशतक लगाया और ताबड़तोड़ पारियों के दम पर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 18 अंकों के साथ पहले ही अकंतालिका में टॉप पर काबिज है और प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं पर राजस्थान की टीम के लिये यह मैच करो या मरो वाला था जिसमें उसे हर हाल में जीत की दरकार थी। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम के 10 अंक हो गये हैं और वो छठे पायदान पर पहुंच गई है। प्लेऑफ की रेस में केकेआर, पंजाब, राजस्थान और मुंबई की टीम फिलहाल 12 मैच के बाद 10-10 अंक के साथ टिकी हुई हैं और इन सभी की उम्मीदें एक दूसरे के मैच के नतीजों पर निर्भर है।

और पढ़ें: CSK vs RR: 19 गेंदों में अर्धशतक ठोंक जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ (101) और रविंद्र जडेजा (32) की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 190 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने अपने प्लेऑफ में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर जोड़ने का काम किया। राजस्थान की टीम ने पहले 6 ओवर में एक विकेट खोकर 81 रन बना डाले और मैच को एकतरफा कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स के लिये सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने महज 19 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और आईपीएल के इतिहास में किसी अनकैप्ड प्लेयर की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गये हैं। वहीं एविन लुईस ने भी 12 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। सीएसके के लिये शार्दुल ठाकुर और केएम आसिफ ने इन दोनों खिलाड़ियों को आउट कर अपनी टीम की वापसी कराई।

और पढ़ें: आखिरी 17 गेंदों में 50 रन ठोंक गायकवाड़ ने लगाया पहला IPL शतक, छक्के लगाकर नाम किये कई सारे रिकॉर्ड

हालांकि कप्तान संजू सैमसन (28) और शिवम दुबे (66) ने पारी की गति को उसी तरह से बरकरार रखा और तीसरी विकेट के लिये 89 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। इस दौरान शिवम दुबे ने भी अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया और नाबाद 66 रनों की पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच को 15 गेंद पहले ही 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 23:17 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+