For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs KKR: क्या शुबमन गिल की जगह सुनील नरेन से करानी चाहिये ओपनिंग, जानें क्या बोले अजीत आगरकर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 18वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिये इस सीजन अब तक अच्छी शुरुआत नहीं हो सकी है और 4 में से 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर के लिये उसके सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल अब तक वो शुरुआत नहीं दे पाये हैं, जिसकी उम्मीद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को उनके ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन के बाद रही थी। शुबमन गिल ने अब तक खेली गई 4 पारियों में सिर्फ 69 रन बनाने का काम किया है जिसमें उनकी पारियां 15,33,21 और जीरो की रही है।

ऐसे में जब केकेआर की टीम राजस्थान का सामना करने उतरेगी तो बल्लेबाजी में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसको देखते हुए एक नया सवाल उठ रहा है कि क्या कोलकाता टीम को अपने ओपनिंग पेयर में बदलाव करना चाहिये और शुबमन गिल के बजाय सुनील नरेन से ओपन कराना चाहिये।

और पढ़ें: IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताया राजस्थान रॉयल्स की वापसी का रास्ता, जानें कैसे जीतेगी मैच

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए अजीत आगरकर ने इस सवाल का जवाब दिया और कहा,'मुझे लगता है कि इसकी जरूरत नहीं है। केकेआर के पास टॉप ऑर्डर में दो शानदार बल्लेबाज हैं, नरेन उनके लिये कुछ बड़े शॉट खेलने के ही काम आ सकते हैं। शुमबन गिल अच्छे बल्लेबाज हैं, उन्हें बस रन बनाने की जरूरत है। वह चेन्नई के खिलाफ अच्छे नजर आ रहे थे। हालांकि वह रन बनाने का मौका भुना नहीं सके। वह आने वाले समय का दिग्गज खिलाड़ी हैं और अगर आप 4 मैच के बाद ऐसे खिलाड़ी पर विश्वास जताने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो यकीन मानिये आप अपनी टीम की मदद नहीं कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि केकेआर के लिये नितिश राणा ही टॉप ऑर्डर मे निरंतरता से रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन शुबमन गिल रन बनाने में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: आशीष नेहरा ने कोहली को दी खास सलाह, बताया- प्लेऑफ से पहले क्या करें बदलाव

नितिश राणा की तारीफ करते हुए आगरकर ने कहा,'नितिश राणा ने अब तक लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कारण मुझे नहीं लगता कि ओपनिंग पेयर में किसी तरह का बदलाव करने की दरकार है। मुझे लगता है कि उन्हें थोड़ा बेहतर करने की दरकार है। उन्हें एक टीम के तौर पर बेहतर खेलने की जरूरत है न कि अपने 2 खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाजी में बदलने की दरकार है। मुझे लगता है कि वो टीम के तौर पर अभी तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी है।'

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 18:34 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+