For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिरी ओवर में संजू सैसमन ने एक रन लेने से किया इनकार,जानिए क्या कहना है दिग्गजों का

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के इस सीजन में हार का सामना करना पड़ा है। मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और आईपीएल के इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया। लेकिन बावजूद इसके राजस्थान की टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में आखिरी दो गेंदों पर राजस्थान की टीम को जीत के लिए 5 रन की दरकार थी, लेकिन पांचवी गेंद पर संजू सैमसन ने रन लेने से इनकार कर दिया और आखिरी गेंद पर संजू आउट हो गए। बता दें कि दूसरे छोर पर क्रिस मॉरिस खड़े थे। जिस तरह से संजू सैमसन ने रन लेने से इनकार किया उसको लेकर कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सैमसन के फैसले को बताया सही

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर,स्नेहल प्रधान, मुंबई इंडियंस के ऑल राउंडर जेम्स नीशाम और राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर कुमार संगकारा ने सैमसन के फैसले को सही ठहराया है। वहीं संजय मांजरेकर ने ट्वीट करके कहा, इस बात की अच्छी संभावना थी कि सैमसन ने छक्का लगाया और उसके बाद वह चौका लगा सकते थे, लिहाजा उनका फैसला सही था। वहीं स्नेहल प्रधान ने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि सैमसन ने एक रन लेने से इनकार कर दिया कम से कम वह अपने ऊपर यह भरोसा कर सकते थे कि वह चौका लगा सकते हैं।

अगली बार 10 यार्ड दूर पहुंचाएंगे गेंद

कुमार संगकारा ने कहा कि मुझे लगता है कि संजू ने खुद पर भरोसा किया कि वह यह कर सकता है। पहले उसने ये किया है, आखिरी गेंद को छक्के तक पहुंचाने में वह पांच या छह यार्ड से चूक गया। आप जब इस तरह की फॉर्म में होते हैं तो आप अपने पर भरोसा करते हैं कि आप ये कर सकते हैं, आपको ये जिम्मेदारी लेनी होती है, संजू ये करते हुए देखना काफी उत्साहवर्धक है। आप हमेशा उस एक सिंगल के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन मेरे लिए मायने रखता है कि संजू सैमसन की सोच सकारात्मक थी। अगली बार मुझे यकीन है कि वह गेंद को 10 यार्ड और दूर भेजेंगे और मैच जिताएंगे।

नीशाम ने भी दिया सैमसन का साथ

नीशान ने ट्वीट करके लिखा, मुझे नहीं लगता है कि एक रन लेना चाहिए था, अगर आप सोचते हैं कि संजू सैमसन छक्का लगा सकते हैं या फिर मोरिस 4 या 6 लगा सकते हैं। लेकिन जिस तरह की बल्लेबाजी सैमसन कर रहे थे, मैं समझ सकता हूं कि इसी वजह से सैमसन को खुद पर भरोसा था कि वह मैच को जिता सकते हैं। बता दें कि सैमसन ने मैच में 63 गेदों पर 119 रन की पारी खेली। बतौर कप्तान अपने पहले मैच में किसी भी खिलाड़ी का यह सर्वाधिक स्कोर है। सैमसन ने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन का लक्ष्य रखा था, जिसमे कप्तान केएल राहुल ने 91 रन की पारी खेली थी। लेकिन सैमसन की जबरदस्त पारी के बावजूद राजस्थान की टीम को मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Tuesday, April 13, 2021, 9:00 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+