RR vs RCB: मैक्सवेल के ताबड़तोड़ अर्धशतक से जीती आरसीबी, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 43वां मैच दुबई के मैदान पर खेला गया जहां पर आरसीबी की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महज 17.1 ओवर्स में 7 विकेट से जीत हासिल कर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिया है। आरसीबी की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया और अपने गेंदबाजों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 149 के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में आरसीबी की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से 150 रनों के लक्ष्य को महज 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया और न सिर्फ टीम को 2 अंक दिलाये बल्कि उसके नेट रन रेट में भी सुधार किया है।

इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के अंकतालिका में 14 अंक हो गये हैं और वो -0.200 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर मजबूती से टिके हुए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये अब चीजें काफी मुश्किल हो गई है और अगर वो बचे हुए तीनों मैच में जीत भी हासिल कर लेती है तो उसे दूसरे टीम के नतीजों के साथ ही नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा। फिलहाल राजस्थान की टीम 8 अंकों के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गई है।

और पढ़ें: 'फैमिली टाइम के साथ कोई समझौता नही', एशेज में शामिल होने पर जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यशस्वी जायसवाल (31) और एविन लुईस (58) की पारियों के दम पर अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 77 रनों की साझेदारी कर डाली। राजस्थान की टीम ने महज 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जिसके बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने वापसी कराई और अगले 49 रन में 8 विकेट हासिल कर राजस्थान की टीम को 149 पर रोक दिया।

आरसीबी की टीम के लिये हर्षल पटेल ने एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाये तो वहीं पर शाहबाज अहमद और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लेकर वापसी कराने का काम किया। इनके अलावा डैनियल क्रिश्चियन और जॉर्ज गॉर्टन ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं जब आरसीबी की टीम ने रनों का पीछा करना शुरू किया तो विस्फोटक शुरुआत करते हुए महज 5.2 ओवर्स में 48 रन जोड़ लिये, हालांकि मुस्तफिजुर ने पाड्डिकल को बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी और टीम को पहली सफलता दिलाई।

और पढ़ें: RR vs RCB: एक ही ओवर में 3 विकेट झटक हर्षल पटेल ने रचा इतिहास, तोड़ा चहल का बड़ा रिकॉर्ड

वहीं रियान पराग के थ्रो पर विराट कोहली भी रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। ऐसे में लगा कि शायद राजस्थान की टीम गेंदबाजों के दम पर वापसी कर सकती है, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। आरसीबी के लिये श्रीकर भरत (44) और ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 50) ने तीसरे विकेट के लिये 69 रनों की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी। मैक्सवेल ने महज 30 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के लगाकर नाबाद 50 रनों की पारी खेली तो वहीं पर श्रीकर ने 35 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली।

Story first published: Wednesday, September 29, 2021, 23:18 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+