For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs RCB: पावरप्ले में फिर फ्लॉप हुई राजस्थान, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 16वां मैच वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया जहां पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने उतरी, हालांकि वह अपनी उस परेशानी से बाहर नहीं निकल सकी, जिसके चलते उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम का पावरप्ले में लगातार खराब प्रदर्शन अभी भी जारी है और आरसीबी के खिलाफ इस मैच में राजस्थान की टीम ने अपने 3 विकेट पावरप्ले के दौरान खो दिया और एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

साल 2018 के बाद से पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट खोने के मामले में राजस्थान रॉयल्स टॉप पर पहुंच गई है और आरसीबी के खिलाफ 3 विकेट खोने के बाद उसका यह आंकड़ा 39 पर पहुंच गया है। इस मैच से पहले राजस्थान की टीम ने पावरप्ले के दौरान 36 विकेट खोने का काम किया था लेकिन आरसीबी के खिलाफ पावरप्ले में 3 विकेट खोकर उनका यह आंकड़ा 39 पर पहुंच गया है।

और पढ़ें: RR vs RCB: टॉस जीतने के बाद भूले विराट कोहली, कहा- विश्वास नहीं हुआ

वहीं इस सीजन की बात करें तो राजस्थान की टीम ने पावरप्ले के 4 मैचों के दौरान अपने 10 विकेट खोने का काम किया है, जिसमें 2 बार उसकी टीम ने 3 विकेट गंवाये हैं। आरसीबी के खिलाफ खेले गये इस मैच में राजस्थान की टीम ने 6 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 32 रन बनाने का काम किया।

मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर (8) को बोल्ड कर अपना पहला विकेट हासिल किया तो वहीं पर काइल जैमिसन ने मनन वोहरा (7) को केन रिचर्डसन के हाथों कैच कराकर दूूसरा झटका दिया। वहीं मोहम्मद सिराज ने अपने तीसरे ओवर में डेविड मिलर (0) को बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया और पावरप्ले में तीसरा झटका दिया।

और पढ़ें: IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

राजस्थान रॉयल्स के लिये लगातार विकेटों को खोने का यह सिलसिला लगातार उसकी हार का कारण बना है। इस सीजन भी उसने अपने 3 में से 2 मैच इसी के चलते गंवाने का काम किया है और पिछले सीजन भी इसी कमी के चलते राजस्थान की टीम को सबसे नीचे के पायदान पर सफर खत्म करना पड़ा था।

आपको बता दें कि इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे पायदान पर काबिज है जिसने पावरप्ले में 2018 के बाद से 34 विकेट खोने का काम किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 30 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 20:41 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+