For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान को 10 विकेट से रौंद RCB ने लगाया जीत का चौका, पाड्डिकल-कोहली ने बरसाये रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीमों का सामना वानखेड़े के मैदान पर हुआ जहां पर कप्तान विराट कोहली की टीम ने आईपीएल के इस सीजन जीत का चौका लगाते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम को 10 विकेट से हराने का काम किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाने का काम किया। जवाब में आरसीबी की टीम ने देवदत्त पाड्डिकल के शतक और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर बिना कोई विकेट खोये मैच को 16.3 ओवर में ही जीत लेने का काम किया।

RCB vs RR Match Highlights: Padikkal & Kohli batting masterclass, RCB beat RR | वनइंडिया हिंदी

इस मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 6 हजार रन पूरे करने का काम भी किया और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं देवदत्त पाड्डिकल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाने का काम किया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंकतालिका में लगातार 4 जीत के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है।

और पढ़ें: 'इसी वजह से सैमसन को नहीं मिलती भारतीय टीम मे जगह', सुनील गावस्कर ने जमकर की आलोचना

विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 47 गेंदों में 6 चौके 3 छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाने का काम किया तो वहीं पर देवदत्त पाड्डिकल ने 53 गेंदों में 11 चौके 6 छक्के की मदद से नाबाद 101 रन बनाने का काम किया। पाड्डिकल ने 51 गेंदों में अपने करियर का पहला शतक लगाने का काम किया।

वहीं लगातार तीसरी हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे पायदान पर पहुंच गई है। इससे पहले आरसीबी की टीम ने पावरप्ले के दौरान शानदार गेंदबाजी की और महज 18 रन के स्कोर पर 3 विकेट हासिल कर लिये। वहीं पावरप्ले के तुरंत बाद कप्तान संजू सैमसन को वाशिंगटन सुंदर ने वापस पवेलियन भेजने का काम किया और 43 रन के स्कोर पर 4 विकेट हासिल कर लिये।

हालांकि यहां से शिवम दुबे (46) और रियान पराग (25) ने पारी को संभालने का काम किया और 5वें विकेट के लिये 37 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी करने का काम किया। वहीं पर आखिरी ओवर्स में राहुल तेवतिया ने भी शानदार बल्लेबाजी की और महज 23 गेंदों में 4 चौके 2 छक्के लगाकर 40 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: RR vs RCB: रियान पराग ने जड़ा हेलिकॉप्टर शॉट, शिवम दुबे के साथ 37 गेंदों में ठोंके 66 रन

आपको बता दें कि आरसीबी की टीम के लिये हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किये। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर्स में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर हर्षल पटेल ने 4 ओवर्स में 47 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इनके अलावा काइल जैमिसन, वाशिंगटन सुंदर और केन रिचर्डसन ने एक-एक विकेट हासिल करने का काम किया।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 22:55 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+