फीफा के अध्यक्ष ने कहा- फुटबॉल की प्रसांगिकता के लिए जारी रहेगा बदलाव
नई दिल्ली। सुधार के लिए बनाए गए नए नियमों को लेकर सुर्खियों में आए वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा केअध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने एक बार फिर बेबाकी से अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में नए प्रतिद्वंद्वी को मौका देने के लिए वह परस्पर बदलाव करते रहेंगे।
इन्फेंटिनो ने बताया कि कई निवेशक क्लबों के विश्व कप में निवेश करने के लिए तैयार हैं।अब तक जापान की एक सॉफ्टबैंक कंपनी ने 25 बिलियन खर्च करने को राजी हुई है। लेकिन यूरोपीय फुटबॉल संघ इसमें भी राह को रोड़ा बन रहा है।
AP source: FIFA President Gianni Infantino is doubling down on his Club World Cup plans with a proposal for an annual tournament despite European resistance.@robharris https://t.co/R4H5qgJTIV
— AP Sports (@AP_Sports) October 23, 2018
इन्फेंटिनो चाहते हैं कि आर्थिक तौर पर जिन टीमों की अपील कम हैं उन्हें लीग का हिस्सा न बनाया जाए।यूरोपिय फुटबॉल फेडरेशन अपने शेड्यूल में और खेल जोड़ने से इनकार कर रहा है। खासकर उनको लगता है कि चैंपियन्स लीग की लोकप्रियता पर असर पड़ेगा इसलिए वह इसके खिलाफ हैं।
इन्फेंटिनो का कहना है कि हमें सीमित सोच के दायरे से अलग सोचना होगा।खेल के नए मॉडल से फुटबॉल और रोमांचित होगा और इसकी प्रासंगिकता बढ़ेगी। मुझे ये समझ नहीं आता कि इस बदलाव में गलत क्या है और प्रतियोगिता को कमर्शियल करने में क्या दिक्कत है।इन्फेंटिनो ने महिला फुटबॉल के बढ़ावे की बात करते हुए कहा कि हम महिला फुटबॉल को भी पुरूष फुटबॉल की तरह ही प्रख्यात और रेवेन्यू जेनरेट करने वाले बनाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
