मुंबई। लगता है आज कल टीम इंडिया के खिलाड़ियों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं, अभी लोग मोहम्मद शमी के साथ हुई घटना से सदमे में ही थे कि एक घटना टीम इंडिया के स्टार प्लेयर उमेश यादव के साथ घट गई।
खबर है कि क्रिकेटर उमेश यादव के नागपुर वाले घर में सोमवार को चोरी हो गई। उनके घर पर 45,000 रुपए की नकदी और दो फोन्स पर चोरों ने हाथ साफ किया है। जिस वक्त चोरी हुई परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था।
उमेश यादव की मां के थे मोबाइल
खबर के मुताबिक, जो फोन्स चोरी हुए, वो उमेश यादव की मां के थे, जिनमें से एक फोन एप्पल का है। कुछ पैसे उनकी पत्नी के पर्स से भी गायब हैं। उमेश और उनके घरवालों को चोरी का पता आज सुबह तब लगा जब वो सभी घर वापस आए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी
फिलहाल उमेश यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मालूम हो कि सोमवार को उमेश यादव ने नागपुर के RBI में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त हुए हैं इसलिए ही पिछले कई दिनों से उमेश यादव नागपुर में थे। उमेश यादव 21 तारीख को श्रीलंका के लिए रवाना होंगे।
Maharashtra: Rs 45,000 cash and mobile phones stolen from cricketer Umesh Yadav's residence in Nagpur
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017