For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'विराट-रोहित विवाद' पर है BCCI की 'पैनी नजर', कप्तानी को लेकर ले सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्ली: विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के बाहर हो जाने के बाद से ही उन चीजों की खोजबीन शुरू हो गई है जहां पर टीम में सुधार की गुंजाइश है। इनमे एक मुख्य मुद्दा तो रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टीम की अतिनिर्भरता है और भी अन्य मुद्दे हैं। इसी बीच ऐसी भी खबर सामने आ रही है कि बीसीसीआई अलग-अलग कप्तानी के विचार पर भी बात करना चाहता है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने IANS से बात करते हुए बताया कि अच्छी टीमें एक अभियान खत्म होने के तुरंत बाद ही अगली तैयारियों में लग जाती हैं। इंग्लैंड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जिसने पिछले विश्व कप में शर्मनाक हार के बाद तुरंत अपनी टीम बनाने पर काम शुरू कर दिया था। ऐसे में भारत रोहित शर्मा को वनडे की और विराट कोहली को टेस्ट मैच की कप्तानी जारी रखने के विकल्प पर विचार कर सकता है। बता दें कि नए क्रिकेट चैंपियन इंग्लैंड के पास भी ऐसा ही फार्मूला है। यहां पर इयोन मॉर्गन जहां वनडे में कप्तान हैं तो वहीं रूट टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हैं।

बीसीसीआई सूत्र ने आगे कहा- 'यह रोहित के लिए वनडे की कमान संभालने का सही वक्त है और यह अगले विश्व कप के लिए भी योजना बनाने का वक्त है। रोहित इस काम के लिए एक सही आदमी साबित होंगे।' उन्होंने यह भी बताया कि इस समय सबसे बड़ी चिंता भारतीय क्रिकेट के विभिन्न धड़ों से बात करना और रोहित व विराट के बीच दरार आने की अफवाहों से निपटना है। यह चीज भारतीय क्रिकेट के लिए निपटानी बहुत जरूरी है। उम्मीद की जा रही है कि यह सब बातें विराट कोहली, रवि शास्त्री, एमएसके प्रसाद और सीओए के बीच होने वाली बैठक में उठाई जाएगी।

बता दें कि सीओए और टीम के कप्तान कोच व सीनियर खिलाड़ियों के बीच पिछली बार बैठक पिछले साल तब हुई थी जब भारतीय टीम वेस्टंडीज के साथ हैदराबाद टेस्ट खेल रही थी। उस समय की मुलाकात में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच आईपीएल में खिलाड़ियों को आराम देने को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली थी।

Story first published: Monday, July 15, 2019, 19:29 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+