For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली रन आउट कराते हैं और पुजारा रन आउट हो जाते हैं ! पढ़िए दिलचस्प आंकड़े

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम 107 रन पर सिमट गई। इस दौरान चेतेश्वर पुजारा का रन आउट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा।भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। जेम्स एंडरसन ने 7 ओवर में ही भारत को दोनों ओपनरों को पवेलियन भेज दिया। इस दौरान बारिश के कारण कुछ देर के लिए खेल रुका रहा।

बारिश के बाद शुरू हुए खेल के दौरान दूसरे ही ओवर में पुजारा रनआउट हो गए। भारतीय पारी के 8वें ओवर में जब जेम्स एंडरसन की तीसरी गेंद पर पुजारा ने रिस्की सिंगल लेने की कोशिश की। इस दौरान विराट कोहली और पुजारा के दौरान विकेट के दौरान संवाद सही नहीं रहा जिसके बाद वह रन आउट हो गए।

2016 के बाद सबसे ज्यादा बार रन आउट:
पुजारा का रन आउट के साथ कुछ खास रिश्ता बनता नजर आ रहा है।आंंकड़े बताते हैं कि 2016 के बाद से रन आउट होने के मामले में पुजारा सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं। पुजारा कुल पांच बार आउट हुए हैं, वहीं दूसरे नंबर पर तीन बार रन आउट होने वाले बांग्लादेश के मेंहदी हसन हैं और श्रीलंका के परेरा हैं।
इसी साल साउथ अफ्रीका दौरे पर सेंचुरियन टेस्ट में पुजारा दोनों पारियों में रन आउट हो गए थे। पुजारा भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो एक मैच की दोनों पारियों में रन आउट हुए हों।

कोहली कराते हैं साथी खिलाड़ियों को रन आउट!
वैसे कोहली का रन आउट कराने का रिकॉर्ड बेहद खराब है। वह अब तक कुल पांच बार रन आउट के मामलों में शामिल रहे हैं जिनमें से खुद तो बस एक बार ही रन आउट हुए हैं जबकि चार बार उनके साथी बल्लेबाजों को पैवेलियन वापस लौटना पड़ा है।

पुजारा के डब्यू के बाद से सर्वाधिक रन आउट

7 बार - चेतेश्वर पुजारा

5 बार - रंगना हेराथ / रॉस टेलर

4 बार - हाशिम अमला/ अजहर अली

कोहली के सिर फोड़ा जा रहा ठीकरा:
हालांकि लॉर्ड्स में रन आउट हुए पुजारा को लेकर सोशल मीडिया पर कोहली फैन्स भड़क गए हैं। लोगों ने कोहली के लिए काफी मजाकिया कमेंट्स लिख रहे हैं तो कुछ लोगों ने कोहली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Story first published: Saturday, August 11, 2018, 13:29 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+