बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में दिनेश चांडीमल अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट
कोलंबो। क्रिकेट के इतिहास में तीन दिन के अंदर लगातार दूसरी बार एक बल्लेबाज को रन आउट दिया गया जबकि उसका शरीर क्रीज को पार कर चुका था लेकिन बैट हवा में था। पूरा घटनाक्रम कोलंबो में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान नजर आया।
अक्टूबर में लागू हो जाएगा रन आउट का नया नियम
हुआ ये कि मैच में श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। 26वें ओवर में दिनेश चांडीमल बैटिंग करते हुए एक शॉट के दौरान दो रन लेने के लिए दौड़े। पहला रन तो उन्होंने पूरा कर लिया लेकिन दूसरे रन के दौरान उनका शरीर क्रीज को पार कर गया, लेकिन जब स्टंप की गिल्लियां गिरी तो उस समय उनका पैर और बैट हवा में था। ऐसे में रन आउट के इस करीबी मामले में थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाया। उन्होंने टीवी फुटेज के जरिए जांच-परख के बाद चांडीमल को आउट दिया। इस रन आउट में बांग्लादेश के विकेट कीपर मुश्फिकुर रहीम के डीप प्वाइंट से किए गए शानदार थ्रो का अहम रोल रहा। स्टंप पर गेंद लगते ही अपील की गई और आखिर में ग्राउंट अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर पर छोड़ दिया। थर्ड अंपायर एस रवि ने फुटेज के जरिए देखने पर चांडीमल को आउट करार दे दिया।
ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले गुरुवार को एविन लेविस ऐसे ही हालात में आउट हुए थे। पोर्ट ऑफ स्पेन में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में भी उन्हें इसी तरह से आउट दिया गया। चांडीमल को आउट दिया जाना इस साल दूसरी बार बांग्लादेश के लिए फायदे का सौदा रहा। इससे पहले जनवरी में टेस्ट के दौरान नील वागनर को इसी तरह से रन आउट दिया गया था। बता दें कि रन आउट का ये नियम अब बदलने जा रहा है। अक्टूबर से रन आउट का नियम बदल जाएगा। अक्टूबर के बाद से अगर कोई बल्लेबाजी रन लेते समय क्रीज को पार कर जाता है, इसी दौरान स्टंप्स की गिल्लियां गिरती हैं। गिल्ली गिरने के दौरान अगर बल्लेबाज का पैर और बल्ला हवा में भी रहता है तो भी क्रीज में एक बार पहुंचने के बाद उसे आउट नहीं जाएगा। अगर ये नियम अभी से लागू होता तो न वैगनर और न ही चांडीमल आउट करार दिए जाते।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
