For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ बनी TNCA अध्यक्ष, इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला

नई दिल्ली: बीसीसीआई के पूर्व चीफ एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसी) की अध्यक्ष बन गई हैं। वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड की स्टेट यूनिट को हेड करने वाली पहली महिला भी बन गईं हैं। रूपा साल 2013 के दौरान उजागर हुए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में लाइफटाइम बैन झेल रहे गुरुनाथ मयप्पन की पत्नी हैं।

रुपा को गुरुवार को टीएनसीए की 87वीं वार्षिक सामान्य सभा के दौरान निर्विरोध चुना गया क्योंकि उनके सामने अन्य कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं था। बुधवार शाम को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख थी और आखिरी वक्त तक इस पद के लिए सिर्फ रूपा ने ही पर्चा दाखिल किया था। टीएनसीए के नियमानुसार ही उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई।

इससे पहले टीएनसी के अधिकारियों ने रविवार को बैठक करके तय किया था कि गुरुवार को एसोसिएशन के चुनाव कराए जाएंगे। टीएनसी हाल में अपनी फ्रैचाइजी आधारित तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग जैसी चीजों के लिए चर्चाओं में रहा है। इस लीग के अधिकारी, कोच और खिलाड़ियों पर मैच फिक्स करने का आरोप लगा था। इस मामले पर फिलहाल जांच जारी है।

रूपा के पिता एन श्रीनिवासन ने एक समय भारतीय क्रिकेट के प्रशासन पर एकछत्र राज किया है। वे बीसीसीआई और आईसीसी के प्रमुख होने के अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चैन्नई सुपर किंग्स के मालिक भी रहे। धोनी की और श्रीनिवासन के बीच की नजदीकियां काफी चर्चाएं बटोरती रही हैं। इसके अलावा श्रीनिवासन साल 2002 से 2017 तक तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जबकि रूपा के पति गुरुनाथ मयप्पन पर लाइफटाइम बैन लगा हुआ है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 सितंबर 2019 को अपने एक फैसले में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव कराने को लेकर अपनी सहमति दी थी जिस पर बीसीसीआई में सीओए प्रमुख विनोद राय असहमति जताते हुए दिखाए दिए थे।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 14:31 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+