For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महेंद्र सिंह धोनी को कोलंबो से आया जडेजा का स्पेशल मैसेज

By Amit

कोलंबो। भारत के लेफ्टआर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बनने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को स्पेशल मैसेज दिया हैं। जडेजा ने ट्वीट कर अपनी कामयाबी के लिए महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि उनके बगैर यह संभव नहीं था।

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के करियर को ऊंचाईयों पर पंहुचाने में धोनी और कोहली का बहुत बड़ा हाथ है। यही कारण है कि जडेजा ने टेस्ट में नबंर वन गेदंबाज और ऑलराउंडर बनने के बाद इस कामयाबी के लिए धोनी और कोहली को क्रेडिट दिया है।

जडेजा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'टेस्ट में नंबर वन ऑलराउंडर और गेंदबाज बनना महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, मेरे फैंस और फैमिली के बगैर संभव नहीं था'।

रवींद्र जडेजा मंगलवार को जारी हुई आईसीसी ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पछाड़ कर टॉप पर पंहुचे हैं। इसके अलावा, जडेजा पहले से ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले से ही नंबर एक पायदान पर है। ताजा आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा के 438 पॉइंट हैं, वही शाकिब अल हसन 431 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वहीं दूसरी तरफ, कप्तान कोहली और अजिंक्य रहाणे ने भी रवींद्र जडेजा को इस कामयाबी के लिए बधाई दी हैं। कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे तलवार मास्टर मिस्टर जडेजा को टेस्ट में नंबर ऑलराउंडर बनने के लिए बधाई। वेल डन जड्डु'।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+