भारत इंग्लैण्ड के खिलाफ अगर कर सका ऐसा तो बचा रहेगा नंबर 1 का ताज
नई दिल्ली। भारत टेस्ट में दुनिया की नंबर 1 टीम है और 9 अक्टूबर से वह इंग्लैण्ड के खिलाफ राजकोट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
भारत को अगर अपनी नंबर 1 पोजीशन को बरकरार रखनी है तो उसे यह सीरीज कम से कम ड्रॉ करानी होगी। भारत साल के अंत में अपनी नंबर 1 रैंकिंग किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहेगा।
आपको बता दें कि भारत अगर यह सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब रहता है तो वह टॉप पोजीशन बचाने में सफल होगा। उसपर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, आॅस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका के बीच मैचों को कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
इन चारों टीमों के बीच महज 10 अंकों का अंतर और सभी नंबर 1 पोजीशन के लिए संघर्ष करती रहेंगी।
भारत के सीरीज ड्रॉ कराने पर रैंकिंग में 115 अंकों से घटकर 113 पॉइंट रह जाएंगे। वहीं अगर आॅस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष दोनों टेस्ट मैच जीत लेता है और पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतता है, तो भी भारत की टॉप पोजीशन पर आंच नहीं आने वाली।
वहीं भारतीय टीम के सीरीज क्लीन स्वीप करने पर 122 अंक हो जाएंगे। 4-1 से जीतने पर कुल अंक 119 और 3-2 से जीतने पर 116 अंक हो जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
