Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुरेश रैना की शादी में नहीं आयेंगे नरेन्द्र मोदी, चिट्ठी और गुलदस्ता भेज कर दी बधाई

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। टीम इंडिया के डैशिंग हीरो और बेहतरीन ऑलराउंडर सुरेश रैना की आज प्रियंका चौधरी से शादी है। शादी दिल्ली के लीला पैलेस होटल से होगी। इस हाईप्रोफाइल शादी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी के सीएम अखिलेश यादव, टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कई बड़े दिग्गज क्रिकेटरों और बिजनेसमैन्स को न्योता भेजा गया है।

इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी में शामिल होने के लिए विराट कोहली के घर पहुंच चुकी हैं। मगर इस बीच जो खबर आ रही है वो ये है कि नरेन्द्र मोदी समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने पत्र भेज कर कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

IPL के चलते कई बड़े दिग्गज क्रिकेटर नहीं होंगे शामिल

8 अप्रैल से आईपीएल मैच शुरु हो रहे हैं। हालांकि आईपीएल कैंप अभी से शुरू हो चुका है जिसकी वजह से खिलाड़ियों का आना मुश्किल होगा। आपको बता दें कि इस विवाह समारोह में बॉलीवुड के भी कई दिग्गज सरीक हो रहे हैं। जाने-माने एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो रास्ते में हैं और शादी में समारोह हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुरेश रैना और प्रियंका की मां काफी अच्छी दोस्त है। रैना और प्रियंका एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+