Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st ODI : न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

हैमिल्टन: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ करवाने के बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत ने 347 रन बनाए थे लेकिन जवाब में कीवियों ने रोस टेलर के शानदार शतक की बताैलत 11 गेंदे रहते मैच अपने नाम कर लिया। टेलर ने 84 गेंदों में नाबद 109 रन बनाए जिसमें 10 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 84 रन देकर 2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल व हैनरी निकोलस ने ओपनिंग करते हुए टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। गुप्टिल ने 32, हैनरी ने 78 रनों की पारी खेली। टाॅम ब्लंडर ने 9, टाॅम लाथम ने 48 गेंदों में 69 रनों की पारी खेल जीत में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर केएल राहुल की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 4 विकेट खोकर 348 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया। अय्यर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 107 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। वहीं लोकेश राहुल ने 64 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए जिसमें 3 चाैके व 6 छक्के शामिल रहे। टिम साउदी की एक बार फिर जमकर धुनाई हुई। साउदी ने 2 विकेट तो लिए लेकिन 10 ओवर में 85 रन खर्च कर डाले।

भारत के लिए पृथ्वी शाॅ के साथ मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 50 रन जोड़े। शाॅ ने 20 जबकि मयंक ने 32 रन बनाए। तीसरे नंबर पर आए कप्तान विराट कोहली ने 63 गेंदों में 51 रन बनाए। यह उनका 58वां अर्धशतक रहा। अंत में केदार जाधव ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। पिछले साल विश्व कप के बाद भारत का यह चौथा एकदिवसीय मैच रहा। जिसमें पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया बाजी मार चुकी है। दूसरी ओर, ब्लैक कैप्स, इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में लॉर्ड्स में उस कुख्यात हार के बाद से अपना पहला वनडे खेल मैच रहा।

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 15:50 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+