मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी को लेकर काफी खुश हैं विराट कोहली
बेंगलुरू। तकरीबन एक महीने तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आखिरकार वापसी करने जा रहे हैं। 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कोहली ने कहा कि आईपीएल में खेलने के लिए मैं काफी ज्यादा रोमांचित हूं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
कोहली पिछले एक महीने से चोटिल होने के कारण क्रिकेट से दूर हैं, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रांची टेस्ट में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैच के लिए अनफिट घोषित किया गया था। लेकिन अब आखिरकार 14 अप्रैल को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान में कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी की तैयारी कर रहे हैं। मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा कि वह खुश हैं कि एक बार फिर से वह मैदान में उतरेंगे।
इसे भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस की जीत के अहम किरदार के पीछे हैं सचिन तेंदुलकर
आरसीबी के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने के बाद कोहली ने कहा कि मैदान के बाहर बैठे मुझे काफी समय हो गया, मुझे 16 मार्च को चोट लगी थी, अब तकरीबन एक महीने हो गए हैं, खुद को यह अच्छा नहीं लगता है जब आपने 7-8 साल बिना कोई गेम मिस किए खेला हो। कोहली ने कहा कि आऱाम करना अलग है लेकिन चोटिल होने की वजह से आराम करना अलग बात होती है। कोहली ने कहा कि मैं काफी खुश हूं कि मैं फिर से वापसी कर रहा हूं, फिर से मैदान में जाने का इंतजार कर रहा हूं, उन्होंने कहा कि जब आप बहुत अधिक क्रिकेट खेलते हैं तो आपके भीतर का स्पार्क कुछ कम होता है, मुमकिन है इस आराम के बाद मेरे अंदर वह स्पार्क एक बार फिर से जागेगा, मैं अब काफी खुश हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
