Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA vs AUS: लुंगी नगिदी ने की ODI करियर की बेस्ट गेंदबाजी, साउथ अफ्रीका को मिली जीत

AUS vs SA 2nd ODI: Janneman Malan, Lungi Ngidi shines as South Africa beat Australia| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी की करियर की बेस्ट वनडे बॉलिग के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मुकाबले में 6 विकेट से मात दे दी है।

नगिदी ने छह विकेट लिए जिसके चलते बुधवार को मैंगुंग ओवल में दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया 271 रन पर आउट हो गया।

नगिदी ने 58 रन देकर छह विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष चार में से तीन को आउट किया और डेथ ओवरों में तीन और विकेट लिए।

नगिदी के इस प्रदर्शन के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने बैटिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और 48.3 ओवरों में यह टीम 4 विकेट पर 274 रन बनाकर मैच जीत लिया।

प्रोटियाज के लिए जे मलान ने शानदार बल्लेबाज की और ओपनिंग में आते हुए 129 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा जेजे स्मट्स (41), हेनरी क्लासेन (51) और डेविड मिलर (37 नाबाद) ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच और मध्यक्रम के बल्लेबाज डी'आर्सी शॉर्ट दोनों ने 69 रन बनाए, लेकिन नगिडी के शानदार प्रदर्शन के कारण वे सलामी बल्लेबाजों द्वारा प्रदान की गई तेज शुरुआत को भुनाने में सफल नहीं हो सके।

फिंच और डेविड वार्नर ने 37 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इससे पहले नगिडी ने वार्नर को जमनमैन मालन के हाथों कैच कराया था। प्रोटीज पेसर ने इसके बाद दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों, स्टीव स्मिथ और मारनस लाबुशेन को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया।

लाबुशेन नगिदी का 50 वां एकदिवसीय विकेट था, जो उनके 26 मैच में आया था - वे इस लैंडमार्क तक पहुंचने के लिए सबसे तेज दक्षिण अफ्रीकी बने हैं।

प्रोटियाज टीम ने अंतिम 10 ओवरों में केवल 49 रन खर्च किए जिससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनको शानदार वापसी करने में मदद मिली।

Story first published: Thursday, March 5, 2020, 10:33 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+