For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs ENG: इंग्लैंड ने जीता पहला T20I, नए रोल में हीरो साबित हुए जॉनी बेयरस्टो

नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम ने अफ्रीकी दौरे पर प्रोटियाज टीम को पहले टी20 मुकाबले में 5 विकेट से मात दे दी है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए जिसमें फाफ डु प्लेसिस की आईपीएल फॉर्म यहां भी जारी रही और उन्होंने अर्धशतक जमाया। फाफ ने 40 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली।

लेकिन यह इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो थे जिन्होंने मध्यक्रम में नई भूमिका निभाते हुए 48 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेल दी और वे नाबाद रहे। उनके प्रदर्शन के दम पर अंग्रेज टीम 4 गेंद शेष रहते हुए ही ये मुकाबला जीत गई।

इसके अलावा बेन स्टोक्स ने भी 37 रनों की पारी खेली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों पर कहीं ना कहीं आईपीएल के प्रदर्शन का प्रभाव झलका क्योंकि सैम करन ने उसी फॉर्म को जारी रखते हुए 3 विकेट झटके तो जोफ्रा आर्चर फिर से सटीक नजर आए और उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। हां, उनके भाई टॉम की जमकर पिटाई हुई जिन्होंने इतने ही ओवरों में 55 रन दिए।

जीत के हीरो रहे जॉनी बेयरस्टो का नई भूमिका पर कहना है-

"यह ऐसी चीज है जिसका आपको आनंद लेना है, खेल के विभिन्न स्वरूपों को खेलना, चाहे आप छठे नंबर पर हों या ओपन कर रहे हों, आप अपनी पारी को अलग-अलग तरीके से बनाना सीखते हैं। विभिन्न सतहें हमारे (बल्लेबाजी) क्रम को बदल देंगी, लेकिन हम सौभाग्य से ऐसे लोग हैं जो विभिन्न पदों पर आ सकते हैं और खेल सकते हैं, "बेयरस्टो ने कहा।

"एक बिंदु पर दर 13 (प्रति ओवर रन) बढ़ी, लेकिन अगर आप हमारे लाइनअप को देखते हैं, तो हम हमेशा खेल में बने रहना महसूस करते हैं।"

अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला रविवार को होगा जहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका इसको जीतकर सीरीज बराबर करने की ओर कदम रखना चाहेगा।

Story first published: Saturday, November 28, 2020, 9:47 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+