
41 रन देकर 16 विकेट लिए
बता दें कि पाकिस्तान में इस समय कायद-ए-आजम ट्रॉफी खेली जा रही है। इसी ट्रॉफी के एक मैच में साद अल्ताफ ने फाटा के खिलाफ 141 रन देकर 16 विकेट लिए।

अल्ताफ ने सोहेल खान का रिकॉर्ड तोड़ा
अल्ताफ ने सोहेल खान का रिकॉर्ड तोड़ा है। सोहेल ने 2007 में एक मैच में 189 रन देकर 16 विकेट झटके थे। अब अल्ताफ ने विकेट तो 16 ही झटके हैं लेकिन रन सोहेल से कम खर्च किए और ट्रॉफी में बतौर गेंदबाज बेस्ट प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बता दें कि उन्होंने फाटा के खिलाफ दोनों पारियो में 8-8 विकेट झटके थे।

3 बार वो एक पारी में 5 विकेट ले चुके
वैसे आपको बता दें कायद-ए-आजम के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट सोहेल खान ने ही झटके हैं। उन्होंने 6 मैच में 38 विकेट झटके हैं, जिसमें से 3 बार वो एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं।
27 बार एक पारी में 5 विकेट
साद अल्ताफ का ये 98वां फर्स्ट क्लास मैच था। उन्होंने 2001 में डेब्यू किया था। वो अबतक कुल 393 विकेट झटक चुके हैं जिसमें वो 27 बार एक पारी में 5 विकेट और 5 बार एक मैच में 10 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
