मुंबई। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवाएस लक्ष्मण को बीसीसीई ने क्रिकेट एडवायजरी कमेटी में शामिल कर लिया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपनी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है। ये सभी बीसीसीआई को क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देंगे।
Gr8 start to the day! Conference call w/ legends @sachin_rt @VVSLaxman281 & Saurav Ganguly who will form @BCCI Cricket Advisory Committee.
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 1, 2015 बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर इन तीनों दिग्गजों को बीसीसीआई की सलाहकार समिति में शामिल किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम आपकी सेवायें पाकर क्रिकेट को बेहतरी की ओर ले जायेगें।
I welcome & thank @sachin_rt Saurav Ganguly @VVSLaxman281 fr joining @BCCI.Privileged to hv yur guidance & support,as we start a new inning!
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 1, 2015 हालांकि अभी भी टीम इंडिया के कोच के बारे में कोई भी आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। एक तरफ जहां कयास लगाये जा रहे हैं कि सौरव गांगुली को टीम इंडिया का कोच बनाया जा सकता है तो वहीं दूसरी तरफ इस रेस में राहुल द्रविड़ का नाम भी आगे आ रहा है।
वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि अब समय आ गया है कि बीसीसीआई को स्वदेशी कोच को नियुक्त किये जाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से टीम के खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल होता है और खिलाड़ियों में बेहतर देने की ललक बढ़ती है।
Alert - @sachin_rt, @VVSLaxman281 and @SGanguly99 join BCCI Cricket Advisory Committee. Fortunate to avail the services of these legends
— BCCI (@BCCI) June 1, 2015