सचिन के आखिरी टेस्ट में उनकी मां और कोच रमाकांत आचरेकर के आने की उम्मीद है। आचरेकर अब 81 वर्ष के हैं, उन्होने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सचिन को आखिरी बार खेलते हुए देखने की इच्छा जताई थी। सचिन का 199वां टेस्ट कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डेन मैदान पर 6 से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।
सचिन के सन्यास पर कुछ पूर्व खिलाडि़यों ने कहा था कि उन्होने भारतीय क्रिकेट की इतनी सेवा की है अत: उन्हें यादगार विदाई दी जानी चाहिए। सचिन ने वनडे से पिछले साल ही सन्यास ले लिया था। दुनिया भर के प्रशंसक भी सचिन को मैदान से ही सन्यास लेते हुए देखना चाहते है।
हालांकि सचिन के सन्यास पर उनके बचपन के साथी विनोद कांबली ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि सचिन को विश्वकप जीतने के बाद ही क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर देनी चाहिए थी। उन्होने यह फैसला लेने में काफी देर कर दी।