Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Australian Open 2019: 25वीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में राफेल नडाल, सित्सीपास को हराया

नई दिल्ली। स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में स्टेफनोस सित्सीपास को हराकर 25वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच गए। 32 वर्षीय नडाल ने विश्व नंबर 15 सित्सीपास को 106 मिनट चले मुकाबले में 6-2, 6-4, 6-0 से हराया। नडाल का मुकाबला नोवाक जोकोविच-लुकास पोइली के सेमीफाइनल के मुकाबले में जीतने वाले खिलाड़ी से होगा। नडाल इससे पहले चार बार इस ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। तीन बार वह फाइनल हारे हैं और एक बार चैंपियन बने हैं।

साल 2017 मे उन्हें पांच सेट तक चले ऐतिहासिक फाइनल में रोजर फेडरर ने मात दी थी। अब देखना होगा कि नडाल का यह अभियान उन्हें 18वां ग्रैंडस्लैम जिता कर पूरा होता है या नहीं। कहा जा रहा था कि 20 साल के ग्रीक खिलाड़ी स्टेफनोस सित्सीपास राफेड नडाल के खिलाफ भी उलटफेर करने का माद्दा रखते हैं।

लेकिन गुरुवार को नडाल ने अपने खेल से स्टेफनोस सित्सीपासको को हरा दिया। नडाल ने 6-2,6-4,6-0 से सीधे सेटों में मात देकर पांचवीं बार ऑस्ट्रोलियन ओपन के फाइनल मे अपन जगह पक्की कर ली है।खास बात यह है कि इस बार के अपने ऑस्ट्रेलियन ओपन के अभियान में नडाल ने अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है।

Story first published: Thursday, January 24, 2019, 19:19 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+