Australian Open 2019: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता महिला एकल खिताब , बनीं नंबर वन
नई दिल्ली। वर्ल्ड नंबर-4 जापानी महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा को उन्होंने तीन सेट तक चले मुकाबले में 7-6(2), 5-7, 6-4 से मात देकर यह कारनामा किया। नाओमी की यह दूसरा ग्रैंड स्लैम है। यह उनकी लगातार दूसरी खिताबी जीत है।
इससे पहले साल 2018 में अमेरिकी ओपन का खिताब उन्होंने अपने नाम किया था। वर्ल्ड नंबर-8 क्वितोवा ने हालांकि ओसाका को अच्छी टक्कर दी। पहले सेट में स्कोर 2-2, 3-3, 4-4 रह। यहां ओसाका ने एक सेट और जीत स्कोर 5-4 कर दिया, लेकिन क्वितोवा ने फिर बराबरी की। ओसाका हालांकि टाई ब्रेकर में सेट जीत ले गई।
बता दें कि वह अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनी थीं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल खिताब पर कब्जा करते ही वो दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी भी बन गईं। ये ओसाका का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है।21 वर्षीय ओसाका चौथी बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
