Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'शोएब के बच्चे की मां बनने वाली थीं आयशा'

शोएब हर बार आयशा के साथ शादी से इंकार करते रहे हैं। अब इस हैदराबादी लड़की के परिवार ने दावा किया है कि शोएब और आयशा दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे थे। इससे एक दिन पहले ही शोएब ने आयशा से कभी न मिलने की बात कही थी।

शहर के बंजारा हिल्स इलाके में स्थित आयशा के घर के बाहर उनके एक पारिवारिक दोस्त शम्स बाबर ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "आयशा गर्भवती थीं और उनका गर्भपात हो गया था। शोएब भी यह बात जानते थे लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की।"

बाबर ने कहा कि इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आयशा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। उन्होंने सवालों के जवाब देने से इंकार किया और कहा कि इन बातों को अदालत में साबित किया जाएगा।

आयशा के वकील के साथ मीडिया से बात कर रहे बाबर ने कहा, "मैं शोएब को चेता रहा हूं कि वह मामले को आगे बढ़ाकर और संगीन न बनाएं। उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के साथ आयशा को तलाक देना चाहिए।"

इससे पहले आयशा की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की और उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया।

टेनिस स्टार सानिया से निकाह की तैयारी कर रहे शोएब के खिलाफ आयशा ने रविवार शाम बंजारा हिल्स थाने में धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+