श्रीसंत को थप्पड़ जड़ने वाली घटना पर पहली बार बोले हरभजन सिंह
नई दिल्ली। एक दशक से भी ज्यादा समय बात हरभजन सिंह ने उस बात के लिए अपना बयान दिया है जिसने उस समय क्रिकेट के मैदान में सनसनी फैला दी थी। यह वाक्या है हरभजन सिंह और श्रीसंत का। जब आईपीएल में एक मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी किसी बात पर भिड़ पड़े थे और भज्जी ने गुस्से में आकर श्रीसंत को एक थप्पड़ जड़ दिया था। यह मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया था। 2008 में हुई इस बात को आज 10 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है।

भज्जी को अपनी गलती का पछतावा
इस हादसे के लगभग 10 साल बीतने के बाद हरभजन को अपनी गलती का पछतावा है। भज्जी उस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे थे और श्रीसंत किंग्स एलेवन पंजाब की टीम में शामिल थे। हरभजन ने कहा कि पीछे जाकर अगर मुझे कोई चीज ठीक करनी होगी तो मैं इसको ठीक करना चाहूंगा। भारतीय टीम के सबसे शानदार ऑफ स्पिनर रहे हरभजन मानते हैं कि जो कुछ उस दिन मैदान पर हुआ यह नहीं होना चाहिए था।

हरभजन ने मांगी माफी
इसके साथ ही हरभजन ने कहा, 'ये गलती थी और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। ये नहीं होना चाहिए था। श्रीसंत एक शानदार इंसान हैं और उनके पास कई तरह के कौशल हैं। मैं श्रीसंत, उनकी पत्नी और बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। कोई फर्क नहीं कि लोग क्या कहते हैं, मैं आज भी आपका भाई हूं।' बता दें कि अब हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है। जबकि स्पॉट फिक्सिंग केस में फंसे श्रीसंत अब तक बीसीसीआई की ओर से बैन हैं। श्रीसंत को ताजातरीन मामले में बिग बॉस में शिरकत करते हुए देखा गया था।

कैसे हुआ था विवाद
श्रीसंत ने हाल में बिग बॉस में इस बात का खुलासा किया था कि भज्जी ने उस मैच में श्रीसंत को पहले ही कह दिया था कि वो मैदान पर ज्यादा आक्रामकता ना दिखाएं वरना वो भी कुछ कर बैठेंगे। इसके बाद उस मैच में भज्जी बल्लेबाजी के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और श्रीसंत ने उनके आउट होने पर जश्न भी मनाया। उस मैच में पंजाब की टीम जीत गई। श्रीसंत के मुताबिक इसके बाद मैदान से बाहर आते समय जब भज्जी उनके करीब आए तो श्रीसंत ने कह दिया 'हार्ड लक' और इसी से शायद भज्जी भड़क गए।

भज्जी है चेन्नई का हिस्सा
हरभजन सिंह अभी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, उन्होंने तीन बार आईपीएल विजेता मुंबई की टीम का हिस्सा रहे हैं और एक चेन्नई की टीम में शामिल होने के बाद भी उन्हें एक बार आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जबकि श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद से BCCI द्वारा आयोजित किसी भी खेल या इवेंट का हिस्सा नहीं बन सके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
