महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े 7 के तीन संयोग, सात साल बाद माही ने किया ये कमाल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई सीरीज में धोनी ने जो काम किया है उसने आलोचकों के मुंह पर तो ताला जड़ा ही बल्कि कई युवाओं को एक दिनी फार्मेट की वो कला भी सीखा दी जो आज के क्रिकेट की सबसे महत्वपूर्ण है, वह है मैच फिनिश करने की कला। ऐसी कला के लिए दिमाग को शांत रखना सबसे जरूरी है। धोनी ने सीरीज के तीनों मैच में अर्धशतक जड़े जिसमें दो मैचों में मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली। उन्होंने सीरीज के तीन मैचों में कुल 193 औसत बनाए और इतना ही उनका औसत भी रहा क्योंकि वे एक ही बार आउट हुए थे। धोनी ने सिडनी में 51, एडिलेड में 55 नाबाद और मेलबर्न में 87 नाबाद रनों की पारियां खेली थी।

7वां 'मैन ऑफ द सीरीज'
हम यहां विशुद्ध खेल से इतर आपके सामने ऐसे आंकड़ें पेश करने जा रहे जो एक नजरों में देखने पर तो किसी ज्योतिष कला का शानदार संयोग दिखाई देते हैं। यह संयोग 7 अंक से जुड़ा हुआ है जिसने धोनी के साथ मिलकर धमाल मचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में धोनी को जो मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया वह उनका 7वां मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड था। यह था पहला संयोग।
'धोनी जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक पैदा होते हैं, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'

7 का दूसरा संयोग-
अब बात करते हैं दूसरे संयोग की- आपको बता दें कि धोनी को इससे पहले मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलते हुए जीता था। इस अवॉर्ड को जीतने के साथ ही धोनी से पहले तक 7 बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी 6 थी। उनसे पहले जो खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं वे हैं- विराट कोहली, एबी डीविलयर्स, विव रिचर्ड्स, युवराज सिंह, हाशिम अमला और सौरव गांगुली। धोनी के शामिल होते ही अब इस लिस्ट में 7 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया में यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने धोनी

धोनी की जर्सी का नंबर भी 7
तीसरा संयोग धोनी के जर्सी के नंबर से जुड़ा है। धोनी की जर्सी का नंबर भी सात है। इसी के साथ धोनी और 7 अंकों का अद्भुत संयोग भी पूरा हो गया है। आपको यह भी बता दें कि मेलबर्न में खेली गई 87 रनों की पारी के बाद धोनी ने अपने नाम एक और शानदार रिकॉर्ड नाम कर लिया। इस पारी के साथ ही भारत ने मैच जीता और धोनी बन गए भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर एक हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय। जी हां धोनी वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से 1,000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा की फेहरिस्त में शामिल हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
