तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी सर्वकालिक महान टेस्ट टीम में

By Ajay Mohan
नई दिल्ली। टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन व सर्वाधिक शतक जड़ने वाले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर, भारत की टेस्‍ट टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ और वर्तमान टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को ईएसपीएन-क्रिकइंफो द्वारा चुनी गई सर्वकालिक महान टेस्‍ट टीम में शामिल किया गया है।

इस टीम में लिटिल मास्‍टर सुनील गावास्‍कर और सबसे पहले एक हजार रन बनाने वाले विजय हजारे और टेस्‍ट मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले अनिल कुंबले भी इस टीम में शामिल हैं।

इस टीम में शामिल चार खिलाड़ियों को लेकर 11 सदस्यीय चयनमंडल सर्वसम्मत दिखा। ये खिलाड़ी हैं-तेंदुलकर, गावस्कर, कपिल देव और वीनू मांकड। चयनमंडल के सात सदस्यों ने धौनी को सैयद किरमानी और किरण मोरे से आगे विकेट के पीछे की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। चयन मंडल में पूर्व टेस्ट बल्लेबाज संजय मांजरेकर, अरुण लाल, मुंबई के पूर्व रणजी खिलाड़ी और कोच वासू परांजपे, खेल पत्रकार प्रदीप मैग्जीन, अयाज मेनन, आर. मोहन, सुरेश मेनन, क्रिकेट इतिहासकार रामचंद्र गुहा और टेलीविजन कमेंटेटर हर्षा भोगले शामिल हैं।

इसके अलावा ईएसपीएन क्रिकइंफो ने पाठकों की पसंद वाली भी एक टीम का चयन किया है, जिसमें हजारे को जगह नहीं मिल सकी है। उनके स्थान पर पाठकों ने लक्ष्मण को टीम में शामिल किया है। पाठकों की टीम में शेष खिलाड़ी वही हैं, जो मुख्य टीम में शामिल किए गए हैं। दोनो टीमों में जगह नहीं पा सकने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन, स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी और विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर का नाम शामिल है। स्पिनर के तौर पर कुंबले के अलावा इरापल्ली प्रसन्ना टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो एकादश: सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विजय हजारे, वीनू मांकड, कपिल देव, महेंद्र सिंह धौनी, जवागल श्रीनाथ और इरापल्ली प्रसन्ना।

ईएसपीएन क्रिकइंफो पाठक एकादश: सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, वीनू मांकड, कपिल देव, महेंद्र सिंह धौनी, जवागल श्रीनाथ और इरापल्ली प्रसन्ना।

Story first published: Tuesday, September 14, 2010, 16:54 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+