Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी के साथ दिल्ली के पॉश इलाके में दिन दहाड़े लूटपाट

नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी मारपीट और लूटपाट का शिकार हो गईं हैं। दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके साकेत में बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर पर्स और मोबाइल लूट लिया। 1990 के दशक की फिल्म अभिनेत्री रह चुकी प्रभाकर की पत्नी फरहीन प्रभाकर को दिल्ली की सड़कों पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले ठक-ठक गैंग ने शिकार बनाया है। इस घटना के बाद फरहीन काफी डरी हुईं हैं।

फरहीन प्रभाकर ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर जैसे की अपनी कार रोकी, चार बदमाश मौके पर आ गए और उनपर हमला बोल दिया, उन्होंने गाड़ी के पीछे ठक-ठक किया और मोबाइल के साथ-साथ पर्स लेकर फरार हो गए। 90 के दशक में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी फरहीन बेहद इस घटना से सदमे में हैं। दिल्ली के बेहद पॉश इलाके साकेत में दिन दहाड़े ठक ठक गैंग ने फरहीन प्रभाकर को अपना शिकार बना लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पड़ताल की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि बदमाश पर्स ले भागे जिसमें करीब 16 हजार रुपए, कुछ जरूरी कागजात और मोबाइल फोन था।

इस बीच फरहीन ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। फरहीन प्रभाकर अस्थमा की मरीज हैं, उन्हें सड़क पर ही अटैक भी आ गया। फरहीन ने पुलिस को बताया कि इस घटना के वक्त किसी ने उनको बचाने की कोशिश नहीं की। बदमाश पर्स छीनकर सड़क के दूसरी तरफ पार्क की गई कार में सवार होकर फरार हो गए। फरहीन दिनदहाड़े हुई इस घटना और लोगों के रवैये से सदमे में हैं। फरहीन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Story first published: Monday, January 21, 2019, 13:15 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+