सचिन को 'महान' नहीं मानती आईसीसी
यही नहीं सचिन टेस्ट सूची में शामिल बीस बल्लेबाज़ों में भी जगह नहीं बना पाए. इसमें इकलौता भारतीय नाम सुनील गावस्कर का है और वो भी सबसे अंतिम यानी बीसवें नंबर पर.
अगर वनडे की बात करें तो सचिन बीस बल्लेबाज़ों की सूची में 12 वें नंबर पर हैं.
टेस्ट सूची में सचिन ही नहीं बल्कि ब्रायन लारा और स्टीव वॉ सरीख़े बल्लेबाज़ों का नाम भी नहीं है.
इस सूची में सर डॉन ब्रैडमैन सबसे ऊपर हैं और उसके बाद लेन हटन, जैक हॉब्स, रिकी पोंटिंग और पीटर मे का नाम है.
वनडे सूची में विवियन रिचर्ड्स चोटी पर हैं. उनके बाद ज़हीर अब्बास, ग्रेग चैपल, डेविड गावर और डीन जोंस का नाम है.
इसमें ब्रायन लारा सातवें पायदान पर जगह बना पाए जबकि सचिन 12 वें स्थान पर हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके मैथ्यू हेडन को क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक शीर्ष दस टेस्ट बल्लेबाजों और एक दिवसीय क्रिकेट के शीर्ष 20 बल्लेबाजों में शामिल किया गया है.
आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाज़ों की रैकिंग में वह न्यूज़ीलैंड के ग्लेन टर्नर के साथ 18वें स्थान पर हैं.
क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 25 बल्लेबाज़ टेस्ट क्रिकेट में 900 या अधिक रेटिंग अंक हासिल कर सके है जबकि वनडे क्रिकेट में 20 बल्लेबाजों ने 850 रेटिंग अंक का आंकड़ा पार किया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
