अनुष्का ने बताई परेशानी, विराट कोहली को संभालना हो रहा है मुश्किल
नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आर्दश जोड़ी के तौर पर शुमार किया जाता है। टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड में है। अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली के साथ न्यूजीलैंड गई हुई हैं। भारत को न्यूजीलैंड में 5 वनडे और तीन टी20 खेलना है। जिसमें से पहले वनडे भारत ने नेपियर में 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली कहीं भी होते हैं वह पत्नी अनुष्का के लिए समय निकालना नहीं भूलते हैं।

उफ्फ, इस खूबसूरती को हैंडल नहीं कर पा रही ...
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर अक्सर करते रहते हैं। इस बार विराट और अनुष्का दोनों ने अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट की तस्वीर पर लिखा- 'उफ्फ, इस खूबसूरती को हैंडल नहीं कर पा रही हूं।'

विराट ने लिखा- मोमेंट्स विद हर..
विराट ने भी अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा- मोमेंट्स विद हर। दोनों पति-पत्नी एक साथ न्यूजीलैंड की ठंड का मजा ले रहे हैं। लेकिन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए ये दोनों अपनी नई-नई तस्वीरें पोस्ट करते हुए इंटरनेट पर छाए हुए है।

फेडरर के साथ भी पोस्ट की थी फोटो:
इससे पहले कोहली ने सोशल मीडिया पर फेडरर के साथ अपनी और अनुष्का की फोटो पोस्ट की थी। कोहली ने ट्वीट किया, "ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शानदार दिन। ऑस्ट्रेलिया में गर्मिंयों का समापन करने का शानदार तरीका। ऑस्ट्रेलियाई ओपन का शुक्रगुजार रहूंगा।

पहले वायरल हुई थी तस्वीर:
इससे पहले अनुष्का-विराट की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें दोनों एक छोटी सी बच्ची से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बच्ची खुद को विराट कोहली का फैन बता रही है। फैन की कोहली से बातचीत के वक्त अनुष्का दोनों को ध्यान से देखते हुए नजर आईं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
