VIDEO : माही का वो 'मैजिकल शॉर्ट' जिससे टीम इंडिया को एडिलेड ODI में मिली जीत
नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट से पटखनी दी। यह मैच हार-जीत से इतर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पुराने रंग में लौटने के लिए ज्यादा याद किया जा रहा है। वैसे भी धोनी का फिनिशिंग टच और भारत की जीत दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। एडिलेड में मंगलवार को यही नजारा था जब धोनी ने ना केवल मैच को जिताने वाली नाबाद पारी खेली, बल्कि इस जीत भी खास अंदाज से दिलाई।
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे और धोनी के साथ दिनेश कार्तिक क्रीज पर थे। लेकिन 50वें ओवर में स्ट्राइक पर थे महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने बेहरेनडार्फ की पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। जबकि दूसरी गेंद पर एक रन लेकर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी। करो या मरो वाला ये मैच जीतकर भारत ने सीरीज को जीवंत बनाए रखा है। अब सीरीज के भाग्य का फैसला 18 जनवरी को मेलबर्न में होगा। इसी फेहरिस्त में आपके सामने एक बार फिर से भारतीय पारी का अंतिम ओवर पेश किया जा रहा है जिसमें धोनी ने अपने आपको फिर से फिनिशर के रूप में स्थापित किया।
मैच में धोनी ने 54 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शॉन मार्श के 131 रनों की बदौलत 50 ओवर में 298 रन बनाए थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर बेहतरीन शतक लगाया। यह उनके करियर का 39वां शतक था। धोनी की अर्धशतकीय पारी के अलावा दिनेश कार्तिक के तेजी से बनाए गए नाबाद 25 रनों का भी भारत की जीत में अहम योगदान रहा। जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करके कंगारूओं को 300 के अंदर ही समेटने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने मैच में 4 विकेट लिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
