Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप के लिए टॉप आर्डर बल्लेबाज के तौर पर इन दो खिलाड़ियों पर नजर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा है। इसके बाद भारतीय टीम विश्व कप खेलेगी। विश्व कप के करीब आने के साथ ही टीमें अपनी खामियों पर काम कर रही हैं। हाल के दिनों में भारत अपने टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के खराब फार्म की वजह से चिंतित है। विश्व कप के मद्दनेजर कोहली एंड कंपनी में टॉप आर्डर के बल्लेबाज के तौर पर चयनकर्ता इन दो खिलाड़ियों पर विचार कर रहा है।

ऋषभ पंत पहली पसंद:

ऋषभ पंत पहली पसंद:

टॉप आर्डर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत पहली पसंद है। ऋषभ पंत ने अबतक तीन वनडे खेले हैं और 41 रम बनाए हैं। अबतक उन्होंने मीडिल आर्डर में ही खेला है लेकिन चयनकर्ता उन्हें टॉप आर्डर के बल्लेबाज के तौर पर खेलते देखना चाहते हैं। शिखर धवन और अंबाती रायुडू के असफल होने पर ऋषभ पंत को आजमाया जा सकता है। इन दो खिलाड़ियों का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में भी प्रभावित करने वाला नहीं रहा था।

पांड्या और राहुल पर संशय:

पांड्या और राहुल पर संशय:

कॉफी विथ करण टीवी शो में अपने बयानों से विवादों में घिरे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के खेलने पर फिलहाल संशय है ऐसे में चयनकर्ता कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। उनके टीम में शामिल नहीं होने पर टीम इंडिया के लिए चयनकर्ता विकल्प तैयार रखना चाहते हैं।

अंजिक्य रहाणें पर भी निगाहें:

अंजिक्य रहाणें पर भी निगाहें:

23 जनवरी से इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के दो वन-डे मैच के लिए ऋषभ पंत का चुनाव किया गया है। पंत सिर्फ दो मैच खेलने के बाद न्यूजीलैंड की तैयारी करेंगे। पहले तीन मैचों के लिए इंडिया ए का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया गया है। इस दौरान चयनकर्ता अजिंक्य रहाणे पर चयकर्ता नजर रखेंगे।

Story first published: Sunday, January 20, 2019, 14:50 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+