ICC ODI RANKING: रोहित-धवन ने रैंकिंग में भी मचाया धमाल, राशिद खान बने दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 के मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर भारत को सातवीं बार एशिया का विजेता बनाया। वहीं इस सीरीज में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा अपने प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित किया तो उसका नाम है टीम इंडिया की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने। दोनों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की । रोहित की बल्लेबाजी और कप्तानी ने सभी को प्रभावित किया वहीं इंग्लैंड के निराशाजनक दौरे के बाद धवन ने इस सीरीज में ये साबित कर दिया कि वो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दोनों को इस दमदार पारी का फायदा अब वनडे रैंकिंग में भी मिल रहा है। बता दें कि नंबर एक पर विराट कोहली का कब्जा है लेकिन नंबर दो पर रोहित पहुंच गए हैं। वहीं शिखर धवन को भी फायदा हुआ है और वह पांचवें स्थान पर आ गए हैं.। इसके अलावा एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन के दम में अपनी टीम अफगानिस्तान को दुनिया की बेहतरीन टीमों को सामने मजबूती के साथ खड़े करने वाले राशिद खान को इसका इनाम आईसीसी ने दे दिया है। वनडे रैंकिंग में वह दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी बन गए हैं।
टी20 क्रिकेट में पहले ही दुनिया के शीर्ष गेंदबाज के रूप में काबिज राशिद वनडे में बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं. एशिया कप में राशिद ने गेंद से तो कमाल दिखाया ही था, साथ ही बल्ले से ही विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पांच मैचों में 10 विकेट के साथ वह शीर्ष पर रहे, वहीं 43.50 की औसत ने उन्होंने 87 रन भी बनाए. एशिया कप में ग्रुप स्तर पर अफगानिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश का मात देकर ग्रुप विजेता के रूप में सुपर फोर में प्रवेश किया था, जहां उसे आखिरी ओवर में पाकिस्तान और बांग्लादेश से मात मिली थी. वहीं भारत के साथ मैच टाइ रहा . दुबई और शारजहां ने उनके प्रदर्शन के कारण राशिद खान को 67 अंक मिले, जिसके दम पर उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक ऑल राउंडर बने। राशिद के साथी खिलाड़ी मोहम्मद नबी को भी एशिया कप में 134 रन और 5 विकेट के साथ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. बॉलिंग रैंकिंग में राशिद ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं भारतीय बल्लेबाज धवन और रोहित ने धमाकेदार इजाफा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
