सचिन-पठान उतरेंगे इंग्‍लैंड के खिलाफ
कानपुर, 21 नवंबर: टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कुछ दिन के आराम के बाद फिर से टीम में लौट आये हैं। सचिन के साथ हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान भी इंग्लैड के खिलाफ जारी हीरो होंडा कप सीरीज के अगले दो मैचों में मैदान पर उतरेंगे।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के बाद भारत ने अगले मैचों के लिए टीम में परिवर्तन करने का निर्णय लिया। टीम में वापसी करने वाले सचिन तेंदुलकर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का स्थान लेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के रुद्र प्रताप सिंह की जगह तेज गेंदबाज इरफान पठान को टीम में शामिल किया गया है।
मुरली विजय को अभी तक इस सीरीज में खेले गए तीनों मुकाबलों में से किसी में भी मौका नहीं दिया गया, जबकि रुद्र पहले दोनों मैचों में खेले थे। कटक और बेंगलुरु में खेले जाने वाले मैचों के लिए पंद्रह सदस्यीयी टीम में से अंतिम ग्यारह के चयन में भारी फेरबदल किये जा सकते हैं।
यदि अगला मैच टीम इंडिया जीत गई तो सीरीज उसके कब्जे में होगी। ऐसे में अंतिम तीन मैचों में नये खिलाडि़यों को मैदान पर जौहर दिखाने का मौका दिया जा सकता है। ऐसे में जिन खिलाडि़यों को मौका मिल सकता है उनमें प्रज्ञान ओझा और विराट कोहली शामिल हैं। जबकि यह भी हो सकता है कि पंद्रह में से चार खिलाडि़यों को आराम दिया जाए। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और मुनाफ पटेल को आराम दिया जा सकता है।
15 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है- महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, विरेन्द्र सहवाग (उपकप्तान), सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, विराट कोहली, प्रज्ञान ओझा और इरफान पठान।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications