Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की सधी शुरुआत (लीड-6)

इससे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के विस्फोटक शतकीय प्रहार की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाकर आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। विजय 56 गेंदों पर आठ चौकों व 11 छक्कों की मदद से 127 रन बनाकर शेन वाटसन की गेंद पर फैज फजल के हाथों कैच आउट हुए।

एल्बी मोर्केल 34 गेंदों पर 62 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 34 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों पर 152 रनों की रिकार्ड साझेदारी की। चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम 10 ओवरों में 157 रन बनाए।

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बिना खाता खोले वाटसन की गेंद पर सुमित नरवाल को कैच दे बैठे। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर श्रीकांत वाग की गेंद पर शेन वाटसन के हाथों लपके गए। सुरेश रैना अधिक देर नहीं टिके और 13 रनों के निजी स्कोर पर शेन वार्न की गेंद पर उनको शॉन टेट ने लपका।

मैथ्यू हेडेन ने मुरली विजय के साथ चेन्नई की पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े।

टूर्नामेंट में रॉयल्स ने अब तक आठ मैचे खेले हैं और इनमें से उसे चार में जीत जबकि इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर चेन्नई ने भी आठ मैच खेले हैं लेकिन उसे सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है और पांच मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+