Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम

भारत के सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मोहाली टेस्ट में सचिन ने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा.

ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 11,953 रन बनाए थे. मोहाली टेस्ट जब शुरू हुआ तो सचिन तेंदुलकर को लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ़ 15 रनों की आवश्यकता थी.

और सचिन ने मोहाली टेस्ट के पहले दिन ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

इस रिकॉर्ड के अलावा नाम वनडे में सर्वाधिक रन, वनडे में सर्वाधिक शतक और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड भी मास्टर ब्लास्टर के नाम ही था.

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिरीज़ से पहले सचिन को लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 77 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन सचिन बंगलौर टेस्ट में कुल 62 रन ही बना पाए.

पहली पारी में उन्होंने सिर्फ़ 13 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 49 रनों का योगदान दिया.

ब्रायन लारा ने सिर्फ़ 131 टेस्ट में ही यह रिकॉर्ड क़ायम किया. जबकि सचिन तेंदुलकर का ये 152वाँ टेस्ट मैच है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+