परीक्षा में नकल करते पकड़े गए पाक क्रिकेटर
जमशेद सोमवार को नौवीं कक्षा की परीक्षा दे रहे थे और इसी दौरान उन्हें नकल करते पकड़ा गया। 20 साल के जमशेद अपने तीन दोस्तों हबीबुल्ला, गुलाम मुस्तफा और जिया-उल-हक की मदद से अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल कर रहे थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार लाहौर के लॉरेसं रोड स्थित परीक्षा केंद्र में निरीक्षक ने पुलिस को जमशेद के नकल करने की सूचना दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ धारा तीन और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया।
परीक्षक ताहिर महमूद ने कहा, "वह नकल कर रहे थे और मैंने उन्हें पकड़ा। हम किसी को भी नकल करने की इजाजत नहीं दे सकते।" उन्होंने कहा कि जमशेद को पुलिस अपने साथ थाने ले गई जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
उधर, जमशेद ने नकल की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि मैं परीक्षा नहीं दे रहा था बल्कि मेरे दोस्तों की परीक्षा चल रही थी। मैं उनकी मदद कर रहा था जो मेरी गलती है। मैंने परीक्षक से इसके लिए माफी माफी भी मांगी लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी और पुलिस बुला दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications