IND vs NZ: अंतिम दो वनडे और टी 20 सीरीज से कोहली को आराम, रोहित संभालेंगे कमान
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लगातार खेल रहे विराट कोहली को बोर्ड ने आराम देने का फैसला लिया है।
बीसीसीआई ने बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा कप्तान होंगे।28 जनवरी से खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच के बाद से विराट कोहली आराम पर होंगे। जबकि रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगें।
बता दें कि विराट से पहले जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे से आराम दिया गया था।विराट कोहली की गैरहाजिरी में शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
बीसीससीआई का बयान:
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि विराट कोहली को चौथे और पांचवें वनडे से आराम दिया गया है। इसके साथ ही वह टी 20 सीरीज में भी मौजूद नहीं रहेंगे। विराट कोहली की जगह टीम में किसी को नहीं बुलाया गया है। पहले से घोषित टीम में से ही कोई उनकी जगह खेलेगा।
गौरतलब है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से लगातार खेल रहे हैं। कोहली को हाल ही में बैक पेन की समस्या भी थी उन्हें आराम की आवश्यकता थी। बोर्ड का यह फैसला भारत और विराट कोहली दोनों के लिहाज से फायदेमंद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
