Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन दौरे के बाद अब न्यूजीलैंड में धोनी तोड़ सकते हैं सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अजेय होकर उभरी भारतीय टीम की नजरें अब न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 को 1-1 से, चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से और तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत कर अपना अपराजेय क्रम जारी रखा। विराट इस दौरे के बाद जहां बेहतरीन कप्तान के तौर पर उभरे तो वहीं टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने नई पहचान कायम की। वहीं, वनडे सीरीज के नायक रहे महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली और दो में नाबाद रहे। धोनी ने दौरे पर कुल 193 की औसत की बल्लेबाजी करते हुए इतने ही रन बनाए। अब धोनी के लिए न्यूजीलैंड में एक शानदार रिकॉर्ड इंतजार कर रहा है।

दरअसल धोनी न्यूजीलैंड में भारत की ओर से वनडे मैचों में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे केवल वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर हैं। बता दें कि सचिन ने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज में भारत की ओर से खेलते हुए 18 मैचों में 652 रन बनाए हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 12 मैचों में 598 रन बनाए हैं। धोनी को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 197 रनों की और दरकार है। ऐसा करते ही वे भारत की ओर से न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल धोनी की जो मौजूदा फार्म है उसको देखते हुए पूरी उम्मीद है कि धोनी ऐसा कर पाने में सफल होंगे।

क्योंकि भारत को इस सीरीज में कुल पांच वनडे मैच खेलने है। ऐसे में धोनी के लिए यह कोई ज्यादा बड़ी चुनौती नहीं होगी। भारत को इस सीरीज का पहला मैच 23 जनवरी को नेपियर में खेलना है। उसके बाद टीम इंडिया 26, 28 और 31 जनवरी को भी मैच खेलेगी। इस सीरीज का आखिरी मैच 3 तारीख को खेला जाएगा। इसके बाद भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज में भाग लेना है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर अपना आखिरी टी20 10 फरवरी को खेलेगी।

Story first published: Monday, January 21, 2019, 9:53 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+