Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चोटिल सचिन वनडे सिरीज़ से बाहर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोहनी में लगी चोट के कारण श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में नहीं खेल पाएंगे. एस बदरीनाथ उनकी जगह लेंगे.

सचिन को कोलंबो टेस्ट के दौरान फ़ील्डिंग करते समय बाएँ हाथ की कोहनी में चोट लग गई थी.

वो इसी कोहनी 'टेनिस एल्बो' में चोट से लंबे अरसे तक जूझ चुके हैं.

ताज़ा चोट कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान लगी है. गेंद सीधे उनकी कोहनी में लगी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.

एमआरआई स्कैन के मुताबिक उनके हाथ में सूजन है.

श्रीलंका के ख़िलाफ़ भारतीय टीम को 18 से 29 अगस्त के बीच पाँच एकदिवसीय मैच खेलने हैं.

सचिन तेंदुलकर को श्रीलंका और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए टीम में शामिल किया गया था.

हालाँकि श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट मैचों में सचिन का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा. कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में वो 14 रन बनाकर आउट हुए.

उनकी जगह टीम में शामिल किए एस बदरीनाथ के पास इस मौके को भुनाने को सुनहरा अवसर है.

तमिलनाडु के इस बल्लेबाज़ ने ट्वेंटी-ट्वेंटी आईपीएल मुक़ाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+