दिन-रात के टेस्ट के पक्ष में वॉ
क्रिकेट को अलविदा कह चुके वॉ ने कहा, "मैं अपने समय में दिन-रात का क्रिकेट खेलना पसंद करता था। मेरा मानना है कि ऐसा टेस्ट क्रिकेट में और रोमांच पैदा करेगा। इससे टेस्ट क्रिकेट के साथ एक और पहलू जुड़ जाएगा।"
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के अनुसार वॉ ने एक साक्षात्कार में कहा, "लोग कुछ बदलाव चाहते हैं। लोगों को मैच में रोमांच चाहिए। फिर टेस्ट क्रिकेट में बदलाव और रोमांच क्यों नहीं लाना चाहिए? आज लोगों को ट्वेंटी-20 में रोमांच दिख रहा है। अगर संभव है तो टेस्ट मैचों को दिन-रात में खेलना चाहिए।"
वॉ टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, "गुणवत्ता हमेशा जीवित रहती है। किसी भी खिलाड़ी को योग्य होना चाहिए। मेरा मानना है कि किसी को खेल के प्रारूप पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अगर आपके भीतर वह क्षमता है तो आप पांच दिन के क्रिकेट में भी सफल रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications