For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेन स्टोक्स की पारी देख क्रिकेट जगत हैरान, सचिन और सहवाग ने किया ये शानदार ट्वीट

नई दिल्ली। एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच के हीरो रहे बेन स्टोक्स जिन्होंने नाबाद 135 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी पारी में 11 चौके और आठ छक्के रहे। चौथी पारी में जीत के लिए 359 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाती दिखी। एक तरह विकेट गिरते रहे तो वहीं दूसरी तरफ स्टोक्स अकेले डटे रहे। 286 रन पर इंग्लैंड ने 9 विकेट गंवा दिए थे और जीत के लिए इंग्लैंड को 73 रन की दरकार थी। ऐसे में स्टोक्स ने अद्भुत पारी खेल टीम को ऐसी जीत दिलाई जो हमेशा याद रखी जाएगी।

सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ-साथ क्रिकेट दिग्गजों ने भी बेन स्टोक्स अपने-अपने अंदाज में बधाई दी। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, नासिर हुसैन, केविन पीटरसन जैसे दिग्गजों ने स्टोक्स को सलाम किया। इसके साथ ही कुछ फैन्स ने अपने बच्चों का नाम बेन रखने तो किसी ने अपनी बहन की शादी की ख्वाहिश भी जता दी। सचिन ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस पारी को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने लिखा- इस मैच ने दिखाया कि टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट का सबसे कठिन और मनोरंजक प्रारूप कैसे हो सकता है। बेन स्टोक्स और बेहतर होता जा रहा है। एक ऐसी पारी जिसके बारे में लोग लंबे समय तक बात करेंगे। #एशेज #बंगवाश।'

स्टोक्स ने दसवें विकेट के लिए जैक लीच के साथ 76 रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने धमाकेदार अंदाज में 44 गेंद में 74 रन जड़ दिए। दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे लीच ने 17 गेंद खेलकर केवल 1 रन बनाए। स्टोक्स ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 199 गेंद में अपना शतक पूरा किया। दसवें विकेट की साझेदारी में उन्होंने 7 छक्के जड़े। हालांकि स्टोक्स और लीच की जोड़ी चौथी पारी में दसवें विकेट के लिए मैच जिताऊ साझेदारी की रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गई। ये रिकॉर्ड कुशल परेरा और विश्वा फर्नांडो की जोड़ी के नाम दर्ज है। परेरा और फर्नांडो ने इसी साल साउथ अफ्रीका को नाबाद 78 रनों की साझेदारी कर हराया था।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 13:00 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+