सचिन ने बताया कौन दो खिलाड़ी लायेंगे टी-20 विश्वकप
नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप शुरु होने में एक तकरीबन एक महीने का समय बचा है। ऐसे में टीम इंडिया एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करके आईसीसी की टी-20 रैकिंग में नंबर एक पोजीशन पर पहुंच चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जीत का मंत्र भी दिया है। 2016 में टीम इंडिया के होने वाले मैचों का पूरा कार्यक्रम
टी-20 विश्व का हिस्सा होंगे खब्बू बल्लेबाज पठान!
सचिन तेंदुलकर का मानना है कि इस साल होने वाले टी-20 विश्वकप में युवराज सिंह और विराट कोहली की काफी अहम भूमिका होगी। ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया को विश्वकप में विजयी बनायेंगे।
आखिरी टी-20 में जिस तरह से युवराज सिंह शुरुआत में बल्ले से जूझते नजर आये लेकिन उसके बाद उन्होंने टीम इंडिया को जीत की राह दिखायी। युवी को टीम इडिया में विश्वकप के लिए शामिल किये जाने के लिए सुनील गावस्कर ने वकालत की है।
गावस्कर का मानना है कि टीम को उनके सबसे बड़े मैच विनर के लिए थोड़ा धैर्य दिखाने की जरूरत है। युवराज सिंह ने अभी अपनी क्षमतायें नहीं खोयी हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में यह करके दिखाया है।
जिस तरह से युवराज सिहं ने क्रिस लिन का कैच लिया और मैक्सवेल को दो बार आउट किया वह उन्हें टीम का एक अहम खिलाड़ी बनाता है। ऐसे में उनके लिए टीम को थोड़ा इंतजार धैर्य रखना चाहिए और उन्हें टीम में मौका देना चाहिए।
वहीं सुरेश रैना की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि रैना और युवराज बड़ी से बड़ी टीम के खिलाफ रन चेज के मामले में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
