Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का ऐलान आज, कुनाल पांड्या, नायर पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है। ऐसे में कुनाल पांड्या और करुन नायर पर सेलेक्टर की नजर रहेगी। मुंबई के इन दोनों युवा खिलाड़ियों के अलावा श्रेयस अय्यर पर भी सेलेक्टर की नजर हैं जिन्होंने रणजी स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।

चयनकर्ता आज टीम इंडिया का ऐलान करेंगे। वहीं जिम्बाब्वे के दौरे से पहले चयनकर्ताओं ने टीम के कप्तान का फैसला महेंद्र सिंह धोनी पर छोड़ दिया है कि वह टीम की अगुवाई जिम्बाब्वे के दौरे पर करना चाहते हैं कि नहीं। माना जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी दौरा हो सकता है क्योंकि टीम इंडिया लगातार 17 टेस्ट मैच खेलेगी।

अगर धोनी आराम करते हैं इस सीरीज से पहले तो अजिंक्या रहाणे को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। वहीं वेस्टइंडीज के दौरे पर कोहली की अगुवाई में माना जा रहा है कि अनुभवी चेहरों को ही टीम में जगह मिलेगी। इस सीरीज में कोहली, मुरली विजय, अजिंक्या रहाणे, केएल राहुल, रिद्धीमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा को टीम में जगह मिल सकती है।

अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिल सकती है। जबकि नमन ओझा को अतिरिक्त विकेट कीपर के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। तीसरे स्पिनर की रेस में रवींद्र जड़ेजा और हरभजन सिंह के बीच में टक्कर हो सकती है। तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद शामी, उमेश यादव, वरुण एरॉन को टीम में जगह मिल सकती है।

टीम में तेज गेंदबाजों की मुख्य जिम्मेदारी जसप्रीत बुमरा, इशांत शर्मा के हाथो में होगी। जबकि बल्लेबजों के रूप में कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन टीम का हिस्सा होंगे। इन सब के बीच आईपीएल के मौजूदा सीजन में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी चनयकर्ताओं की नजर होगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+