For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : खुद चलने लगी सचिन की कार, फैन बोला- 'भगवान' पर जुर्माना लगाओ'

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर यूं तो सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। लेकिन जब वो कोई अपनी फोटो या वीडियो शेयर करते हैं तो वह देखते ही देखते दुनियाभर में सुर्खियां बटोर लेते हैं। सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कार में बैठे हुए अपनी एक ऐसी वीडियो शेयर की जिसे देख सब हैरान रह गए। दरअसल, वह गाड़ी में बैठे थे तभी उनकी गाड़ी बिना ड्राईवर के चल दी।

कार को बिना किसी ड्राइवर के चलते देखकर खुद सचिन खुद हैरान होते नजर आए। वीडियो में सचिन कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कार स्टार्ट हो चुकी है और इसमें कोई ड्राइवर नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मिस्टर इंडिया (अनिल कपूर) इसकी ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं। यह मेरी पहली ड्राइवरलैस पार्किंग कार है।''

इसके बाद अब सचिन ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने कार पार्क को अपने गैरेज में देखने का रोमांचकारी अनुभव। ऐसा लगा जैसे मिस्टर इंडिया (अनिल कपूर) ने नियंत्रण ले लिया हो! मुझे यकीन है कि बाकी के वीकेंड मेरे दोस्तों के साथ इसी तरह रोमांचक होंगे।' सचिन ने अपने घर की पार्किंग में ऑटोमैटिक कार पार्किंग का रोमांचकारी अनुभव लिया। वीडियो शेयर कर सचिन ने बताया कि वह ऑटोमैटिक कार की सवारी कर रहे हैं। 41 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं जबकि कार खुद-ब-खुद पार्किंग एरिया में आगे बढ़ती जा रही है और सही जगह मिलने पर रुक जाती है।

अपने पसंदीदा खिलाड़ी की ऑटोमैटिक कार को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और उन्होंने काफी मजेदार कमेंट्स किए। ट्विटर पर एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'सीट बेल्ट नहीं है...कृपया भगवान पर जुर्माना लगाओ।' वहीं, कुछ लोगों ने उनकी कार की कीमत भी पूछी है।

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 14:54 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+