लगातार फ्लॉप होने से झुंझलाए फिंच, कहा- अब तीसरे मैच में दिखेगा मेरा 'असली' खेल
नई दिल्ली। कंगारू कप्तान एरोन फिंच आजकल झल्लाए हुए हैं। इसका कारण है उनकी लगातार खराब फार्म जिसके चलते ना तो वे रन बना पा रहे हैं और ना ही उनकी टीम को अच्छी शुरुआत मिल पा रही है। टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी फिंच का यही हाल है। खास बात यह है कि फिंच ओपनिंग बल्लेबाजी पर आते हैं जो क्रिकेट के किसी भी फार्मेट के लिए सबसे जरूरी पॉजीशन होती है। ऐसे में झुंझलाए हुए फिंच ने तीसरे वनडे मैच के लिए अपना प्लान बताया है।
दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाले इस मैच के बारे में बात करते हुए फिंच ने कहा कि वे सीरीज के इस आखिरी मुकाबले में अपने 'असली' खेल पर वापस लौटने वाले हैं। उनका असली खेल है शॉट मारना और इसी आक्रामकता की बात फिंच ने तीसरे मैच के लिए की है। उन्होंने कहा कि मैं अब अपनी आक्रामकता पर वापस लौट रहा हूं। फिंच ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'मैं थोड़ा सा झल्लाया हुआ हूं। मैं थोड़ी देर तक बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं। जब आप रनों की तलाश करते हो तो आप उसके लिए सही चीज करने के बारे में सोचते हो। पिछले कुछ मैचों में मैंने अपनी बल्लेबाजी की फुटेज देखी है। मैं समझता हूं कि पिछले दो गेम में मैंने अपने ऊपर थोड़ा दबाव ले लिया।'
फिंच ने आगे कहा कि अब वे अटैक करने और अपना विकेट बचाकर खेलने के बीच एक संतुलन बनाकर चलेंगे। शुरुआती दौर में गेंदबाजों पर दबाव बनाकर चलना काफी अहम होता है और मेरी वही कोशिश रहेगी। इसलिए मैं अपने नेचुरल गेम की ओर वापस लौट रहा हूं ताकि अपनी लय को वापस पा सकूं। इसके अलावा फिंच ने भारतीय टीम के बारे में बात करते हुए बताया, 'भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमारे बल्लेबाजों ने पिछले दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया है। यह सीरीज 1-1 से बराबर है इसका मतलब यह है कि हमारी गेंदबाजी भी अच्छी रही है।' आपको बता दें कि शिखर धवन ने एक बार से फिंच को निशाना बनाने की बात की है। उन्होंने कहा था कि हमारे गेंदबाजों को फिंच की कुछ कमजोरियां पता चल गई हैं और वे एक बार से फिंच की खराब फार्म का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
