For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1009 रन की पारी के बाद भी सचिन के बेटे के सामने हारे प्रणव

मुंबई। स्कूल लेवल पर 1009 रन की पारी खेलने वाल प्रणव धनावड़े को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की जगह वेस्ट जोन अंडर-16 टीम में नहीं चुने जाने से विवाद खड़ा हो गया है। प्रणव की जगह अर्जुन को टीम में चुना गया है। वेस्ट जोन की अंडर-16 टीम हुबली में आयोजित होने वाली इंटर जोनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

सचिन तेंदुलकर के बेटे थे सरफराज खान के लिए दिक्कत

मुंबई के एक स्कूल टूर्नामेंट में प्रणव ने 1009 रन की पारी खेलकर दुनियाभर की सुर्खियां बटोरी थी। प्रणव को सचिन तेंदुलकर ने भी खुद का साइन किया हुआ बैट गिफ्ट किया था। लेकिन बावजूद इसके प्रणव की जगह अर्जुन को टीम में सेलेक्ट किया गया है। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह सब जानबूझ कर किया गया हो, क्योंकि प्रणब एक ऑटो ड्राइवर के पुत्र हैं और अर्जुन क्रिकेट के बादशाह के।

अर्जुन तेंदुलकर को टीम में चुने जाने की वजह से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी बहस छिड़ गयी है। विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले प्रणव को सचिन के बेटे सामने घुटने टेकने पड़ गये। इससे पहले भी अंडर 14 की टीम में अर्जुन के चयन पर सवाल उठे थे।

नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए अर्जुन पूरी तरह से विफल रहे थे। ना तो बल्ले ना ही गेंद से वह कुछ खास कर सके। अर्जुन पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे। 13 ओवर में उन्होंने 52 रन दिये और सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर सके थे। जिस तरह से दूसरी पारी में भी अर्जुन विफल रहे उसके बाद अर्जुन के चयन को लेकर सवाल उठने लगे थे।

आपको बता दें कि प्रणव को एमसीए ने हर महीने 10 हजार रुपए की स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया था। प्रणव को अगले पांच साल तक यह स्कॉलरशिप मिलेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+