Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नाइट राइडर्स के लिए खेलने को उत्सुक शोएब

कोलकाता, 6 मईः 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर ने भारत पहुंचते ही कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं।

शोएब सोमवार रात कोलकाता पहुंचे। आईपीएल मैचों में नाइट राइडर्स की लगातार हार पर शोएब ने कहा कि टीम को बस एक जीत चाहिए उसके बाद आईपीएल का सारा दृश्य ही बदल जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा उन पर लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध से अदालत द्वारा दी गई एक महीने की छूट के कारण शोएब आईपीएल के साथ जुड़ पाए हैं। कोलकाता पहुंचने पर शोएब ने कहा कि वह गुरुवार को ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स के विरूद्ध खेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ईडन गार्डन उनके लिए भाग्यशाली रहा है। उन्होंने कहा, "इस मैदान पर मैंने फरवरी 1999 में पहले गेंद पर सचिन तेंदुलकर को पवेलियन लौटा दिया था।"

आईपीएल में प्रवेश को लेकर विवादास्पद गेंदबाज शोएब ने कहा, "मैं इस मुद्दे पर चर्चा करना नहीं चाहता हूं, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी, नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान और कप्तान सौरभ गांगुली के कारण ही मैं यहां लौट पाया हूं।"

शोएब ने कहा कि ये सभी उनके साथ कठिन परिस्थितियों में भी खड़े रहे। इसके लिए वह इन लोगों के आभारी रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+