सचिन बोले एशिया कप में धोनी के छक्के में कुछ खास बात थी

नई दिल्ली। एशिया कप के फाइनल मैच में जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी थी उसपर हर तरफ चर्चा हो रही है। लेकिन उस शॉट के बारे में सचिन तेंदुलकर खास बयान दिया है।

क्रिकेट के भगवान ने कहा ..धोनी के पास है सकारात्मक सोच और स्ट्रेस झेलने का दम

तेंदुलकर ने कहा कि जो शॉट धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेला था वह उनकी मानसिकता को दर्शाती है जोकि काफी सकारात्मक है। तेंदुलकर ने कहा कि जिस तरह से धोनी ने बेहतरीन शॉट खेला था वह धोनी की उस क्षमता का परिचायक है जोकि उन्हें बेहतरीन फिनिशर बनाता है उस शॉट की वजह से वह फिर से अपने पुराने अंदाज में वापस लौटे हैं।

धोनी के बल्ले से जो आवाज आय़ी थी उसपर सचिन ने कहा कि वह आवाज बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कहा कि वह शॉट और आवाज बताती है कि धोनी की मानसिकता बदल गयी है।

धोनी की कप्तानी के बारे में सचिन ने कहा कि दबाव झेलने की उनकी काबिलियत उन्हें खास और बेहतरीन कप्तान बनाती है। सचिन ने कहा कि जब कप्तान दबाव में परेशान होता है झल्लाता है तो टीम बिखर जाती है लेकिन धोनी इस मामले में काफी परिपक्व हैं।

Story first published: Monday, March 14, 2016, 11:28 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+